राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यशैली एवं संगठन के प्रति समर्पण हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा : पप्पू सिंह
- DSS Admin
- Jun 04, 2026
दरभंगा, 04 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा पूर्वी जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्नेह, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक अनुभव प्राप्त हुआ।
भेंट के दौरान संगठन विस्तार, राष्ट्रहित, जनसेवा तथा पार्टी की भावी रणनीतियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। पप्पू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कार्यशैली, दूरदर्शी सोच तथा संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संगठनात्मक दायित्वों को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति बढ़ता विश्वास संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा। भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्र सर्वोपरि है और इसी भावना के साथ पार्टी देशभर में जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति दे रही है।
पप्पू सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास, सुशासन और सेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ भाजपा देश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्रहित में कार्य करती रहेगी।
---------------

