पवन गुप्ता बने भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस के मंडल अध्यक्ष
- Admin Admin
- Jun 16, 2025

मुरादाबाद, 16 जून (हि.स.)। भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस का मंडलीय अधिवेशन प्रधान डाकघर में सोमवार को हुआ। इस दौरान मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पवन कुमार गुप्ता को मंडल अध्यक्ष, विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष प्रथम, शिशु पाल सिंह को उपाध्यक्ष द्वितीय, दृग्वेश कुमार को सचिव, पवन त्यागी को उपसचिव बनाया गया।
इसके अलावा राजेश कुमार यादव को सहायक सचिव प्रथम, अकरम शाह खान को सहायक सचिव द्वितीय, आदिल को सहायक सचिव तृतीय और अर्चना कुमारी को सहायक सचिव चतुर्थ नियुक्त किया गया। इसके अलावा गजराम सिंह को कोषाध्यक्ष, निजाम हैदर को संगठन मंत्री प्रथम, सुनील कुमार को संगठन मंत्री द्वितीय, सरोज को संगठन मंत्री तृतीय, शुभम सागर को संगठन मंत्री चतुर्थ और राजीव गुप्ता को संगठन मंत्री पंचम नियुक्त किया गया।
इस मौके पर 10 कर्मचारियों को एग्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में चयनित किया गया। इसमें लेखराज सिंह, दिनेश कुमार दूबे, मोहम्मद बिलाल, जाहिद हुसैन, सुरेंद्र कुमार, पन्ना लाल, नीरज कुमार, नरेश कुमार, कंचन यादव और रजत बहादुर आदि शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल