लखनऊ, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक बच्चे की मारपीट कर हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास हत्या में इस्तेमाल किया गया घरेलू का उपयोग होने वाला पलटा बरामद किया। इस हत्या में बच्चे की मां भी आरोपित है,जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
मड़ियाव थाना प्रभारी शिवानन्द मिश्र ने बताया कि उन्नाव जिले के रहने वाले दिनेश ने पांच साल के बेटे की हत्या की तहरीर दी थी। उसने यह आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी और प्रशांत उर्फ गौरव सिंह ने उसके बेटे की मारपीट कर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्चें को कही जगह चोटों के निशान पाए गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपित प्रशांत को मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। वह कहीं भागने की फिराक में था, तभी धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पूनम और उसके प्रेमी प्रशांत ने बेटे अहम की हत्या की है। फिलहाल पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

