पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर सहित झाड़ग्राम में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला

पूर्व मेदिनीपुर, 09 जून (हि. स.)। पूर्व मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सोमवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए। हालांकि प्रशासन की ओर से इसे नियमित तबादला बताया गया है।

मेदिनीपुर रेंज के डीआईजी अरिजीत सिन्हा का तबादला कर उन्हें होमगार्ड का डीआईजी बनाया गया है। उनकी जगह अमिताभ माइती को मेदिनीपुर रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।

खड़गपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक (एसआरपी) मितुन कुमार डे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (होमगार्ड) बनाया गया है। उनकी जगह आईबी के अधिकारी जयंत मुखर्जी नए एसआरपी होंगे।

पश्चिम मेदिनीपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सौतम बनर्जी का तबादला जलपाईगुड़ी कर दिया गया है। उनकी जगह उत्तम घोष आएंगे। खड़गपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सेन की जगह हुगली की अधिकारी भूषरा बानो को नियुक्त किया गया है। वहीं ट्रैफिक एएसपी सुब्रतो देव का तबादला आसनसोल कर दिया गया है और उनकी जगह मनोरंजन घोष आएंगे।

खड़गपुर के एसडीपीओ धीरज ठाकुर को पुरुलिया का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह सिद्धार्थ सिंह डांगी को जिम्मेदारी दी गई है। घाटाल के एसडीपीओ निलेश गायकवाड़ का तबादला बीरभूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर हुआ है। उनके स्थान पर किसे नियुक्त किया जाएगा, इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है।

झाड़ग्राम जिले में भी दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। एएसपी (मुख्यालय) सैयद एमएम हसन को जंगलमहल बटालियन में डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर बनाया गया है। एएसपी (ऑपरेशन) गुलाम सरवर को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पद पर भेजा गया है। उनकी जगह मालदा के कालियाचक के एसडीपीओ फैजल राजा आएंगे।

पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दिया के एएसपी मेहताब आलम को एसएपी की नौवीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। उनकी जगह विवेक कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं तन्मय मुखर्जी को पूर्व मेदिनीपुर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बनाया गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर