सारण में पुलिस ने विशेष अभियान चला 31 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
सारण, 05 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बीते 24 घंटे में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सात वारंटी, तीन शराब कारोबारी, नौ पियक्कड़, हत्या के प्रयास के तीन, दहेज हत्या का एक, अपहरण के दो और चोरी के तीन आरोपी शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने एक अपहृता को बरामद किया और एक ट्रक, एक स्कार्पियो व एक बाइक समेत 10 हजार रुपये नकद जब्त किए।
इसके अलावा पुलिस ने 69.280 लीटर अवैध शराब देशी व विदेशी बरामद की है। वहीं, यातायात सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के तहत सघन वाहन जांच चलाकर 67 वाहनों से कुल 88,000 रुपये का अर्थदण्ड वसूला। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
---------------

