देर रात : कैफे की आड़ में धुंए में उड़ रहे युवा, हुक्काबार पर पुलिस की रेड, दो दर्जन लोगों को पकड़ा
- DSS Admin
- May 15, 2026
जोधपुर, 15 मई (हि.स.)। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार का पता लगाकर देर रात बड़ी कार्रवाई की। तकरीबन 24 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने कै फे से बड़ी मात्रा में कैफे से अवैध शराब और बीयर के न को बरामद किया है। दोपहर तक पुलिस की तरफ से अलग अलग धाराओं में संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। पकड़े गए युवाओं के खिलाफ कोटपा में चालान बनाए गए है।
पुलिस आयुक्तालय के एडीसीपी रविंद्र बोथरा को सूचना मिली कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सीक्यू-3 कैफे आया है। यहां पर आने वाले युवकों को हुक्का का सेवन करवाया जाता है। इस पर पुलिस की टीम एडीसीपी बोथरा, थानाधिकारी भवानी सिंह मय जाब्ते के वहां पहुंची। पुलिस को देखकर एकबारगी वहां हुक्का पी रहे युवाओं में हडक़ंप वाली स्थिति बन गई। पुलिस ने युवकों को पकड़ा और वहीं पर बिठा दिया।
पुलिस ने कैफे की तलाशी ली तब बड़ी मात्रा में अंगे्रजी शराब की महंगी बोतलें और बीयर केन्स मिले। इस पर पुलिस ने इसका अलग से प्रकरण बनाया है। मौके से पुलिस ने तकरीबन 24 लोगों को पकड़ा है। संचालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है।

