युवक पर पेट्रोल छिड़कने के आरोपित का शव हुआ बरामद

पौड़ी गढ़वाल, 18 मई (हि.स.)। थलीसैंण थाना क्षेत्र के रौली गांव में बीते शनिवार की शाम को युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास करने वाले आरोपित का पुलिस ने शव बरामद किया है।

थानाध्यक्ष थलीसैंण रविंद्र नेगी ने बताया कि रौली गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पर गांव के ही आनंद सिंह ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। घायल वीरेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती रेफर किया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

बताया कि दबिश के दौरान सोमवार को आनंद सिंह का शव ग्राम रौली की सरहद पर घराट के निकट गदेरे में झाडियों के अन्दर मृत अवस्था में बरामद हुआ। बताया कि घटना स्थल पर मृतक के पास से कीटनाशक पदार्थ भी मिला है। बताया कि मृतक के बाएं हाथ व पैर जलने के कारण झुलसे हुए हैं, मौके पर पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के समक्ष पंचायतनामा की कार्यवाही कर मृतक के शव को पोस्ट मार्टम हेतु मोर्चरी जिला अस्पताल पौडी भेजा जा रहा है।

   

सम्बंधित खबर