सपा का भविष्य अंधकारमय : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 04 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद बजट सत्र-2025 कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए कहा कि

हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सतत प्रयासरत है। ताकि हर नागरिक को डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पंचर घड़ियाली आंसू बहाने से ठीक नहीं होगा। सपा का भविष्य अंधकारमय है। केशव प्रसाद माैर्य

ने कहा कि सपा की नैया डूब रही है। सही बात सुनने का साहस नहीं है, इसलिए सदन छोड़कर भाग रहे हैं। भागने का काम करने से बच नहीं पाओगे। सपा किसानों की विरोधी पार्टी है। जब यह सत्ता में थे ताे किसानों पर अत्याचार किया, किसानों की जमीनों पर कब्जा कर अपनों को उन जमीनों पर कब्जा कराने का काम किया। आज उन कब्जों को खाली करवाकर किसानों की जमीन वापस दिलाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

सदन से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं में क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। अबू आज़मी का बयान अत्यंत निंदनीय है। 'राष्ट्र गौरव' छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान देश बर्दाश्त नहीं कर सकता। अखिलेश यादव को अबू आज़मी के खिलाफ़ तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर