प्रो. संतोष आनंद ने संभाला राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य पद का कार्यभार
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
अजमेर, 3 जुलाई(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त सदस्य प्रो. (डॉ.) संतोष आनंद ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल की आज्ञा से कार्मिक (क-2) विभाग द्वारा 19 जून 2026 को जारी आदेश के तहत प्रो. आनंद को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। इस आदेश के अनुपालन में उन्होंने आज पूर्वाह्न में पदभार संभाला।
इस अवसर पर आयोग कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। आयोग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने प्रो. आनंद को पारंपरिक साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही आयोग के सदस्यगण प्रो. अय्यूब खान, डॉ. सुशील कुमार बिस्सु, डॉ. अशोक कुमार कलवार, हेमंत प्रियदर्शी और प्रोफेसर (डॉ.) दीपक कुमार शर्मा ने भी उनका स्वागत कर बधाई दी। आयोग सचिव ने नवनियुक्त सदस्य प्रो. (डॉ.) संतोष आनंद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
---------------

