सेल्फ एन्यूमरेशन व नशा मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

Progress of self-enumeration and drug-free campaign reviewed, DC issued strict instructions


कठुआ, 25 मई । डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने सोमवार को बैठक कर जनगणना 2027 के तहत चल रहे सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेल्फ एन्यूमरेशन को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरूकता अभियान तेज किए जाएं, ताकि लोग घर बैठे डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकें। इसके लिए जागरूकता शिविर, सोशल मीडिया और जनसंपर्क कार्यक्रमों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ें। साथ ही प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। नशा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गतिविधियों का सही दस्तावेजीकरण कर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम की फोटो, उपस्थिति और रिपोर्ट समय पर भेजना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर