ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बीकानेर के कैमिस्ट रखेंगे प्रतिष्ठान बंद

बीकानेर, 17 मई (हि.स.)। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करवाने की मांग को लेकर बीकानेर के दवा विक्रेताओं ने 20 मई को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बीकानेर डिस्ट्रिक्ट कैमिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल हीरालाल में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मई को बीकानेर के सभी कैमिस्ट अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे तथा बंद को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे।

एसोसिएशन के सचिव किशन जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर ऑनलाइन नकली दवा बिक्री बंद करवाने की मांग को लेकर संपूर्ण बंद का समर्थन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी दवा विक्रेताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया है।

बैठक में विनय मित्तल, कुणाल कोचर, पुरुषोत्तम पुरोहित, राजकुमार गुप्ता, रमेश सखुजा, मनीष गहलोत, श्याम राजपुरोहित, मनोज राजपुरोहित, शिवम जोशी, दिनेश उपाध्याय, पवन जोशी, चतुर्भुज, प्रवेश कुमार जोशी, श्याम सुंदर प्रजापत, आनंद ओझा, दिलीप भाई, मदन राठी और प्रकाश ओझा सहित अनेक दवा विक्रेता उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर