
अजमेर, 8 अप्रेल(हि.स)। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के सवा वर्ष बाद अजमेर में भी सरकारी वकीलों की नियुक्ति में फेरबदल कर दिया गया है। अब तब कांग्रेस सरकार में नियुक्त वकील ही विभिन्न अदालतों में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे थे, लेकिन 7 अप्रैल को विधि विभाग ने अलग अलग आदेश जारी कर कांग्रेस सरकार में नियुक्त वकीलों को हटा कर नए वकीलों की नियुक्ति कर दी है।
आदेश के अनुसार जयप्रकाश शर्मा को जिला लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है, इस पद पर अब तक विवेक पाराशर काम कर रहे थे। इसी प्रकार एससी एसटी कोर्ट के लिए विशिष्ट लोक अभियोजक के तौर पर पंकज जैन की नियुक्ति की गई है। इस पद पर अब तक मंजूर अली पैरवी कर रहे थे। पोक्सो अदालत संख्या 2 में संजय तिवारी की नियुक्ति की गई है। अब तक इस अदालत में विक्रम सिंह शेखावत पैरवी कर रहे थे। टाडा कोर्ट में लक्ष्मीकांत शर्मा नियुक्त किए गए है, अब तक इस कोर्ट में बृजेश पांडे सरकार की ओर से पैरवी कर रहे थे। अपर जिला न्यायाधीश संख्या एक की अदालत में शशि प्रकाश इंदौरिया, किशनगढ़ स्थित एडीजे कोर्ट के पदमराज सैनी, नसीराबाद के लिए महेंद्र कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है। राजेंद्र सिंह राठौड़ व राजेश कुमार सुकरिया को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। सभी नवनियुक्त वकीलों ने 8 अप्रैल को पदभार संभाल लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष