सोनीपत: निखिल को जनसमर्थन कमल खिलेगा सोनीपत में

सोनीपत, 26 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार निखिल मदान को भारी जनसमर्थन मिल

रहा है। गुरुवार को उन्होंने मिशन चौक से कालूपुर चुंगी तक पदयात्रा की जगह जगह उनका

स्वागत किया गया। करते हुए दुकानों में जाकर वोटों की अपील की।

इस दौरान मंडी वासियों

ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बत्रा ने भी उनके समर्थन में

प्रचार किया। निखिल मदान ने व्यापारियों द्वारा मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया

और कहा कि सोनीपत का मतदाता विकास के मुद्दे पर भाजपा को वोट देगा।

मदान ने कहा कि भाजपा की जीत निश्चित है और 8 अक्टूबर को सोनीपत

में कमल खिलेगा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण

कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है,

और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने जनता का विश्वास जीता है।

भाजपा

की नीतियों, जैसे बिना पर्ची खर्ची नौकरी, आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज, और राशन वितरण,

ने हर नागरिक को प्रभावित किया है। विभिन्न मार्किट एसोसिएशन के प्रधानों और सदस्यों

ने मदान का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया और चुनाव में उनका समर्थन करने

का वादा किया। इस दौरान विभिन्न मार्किट एसोसिएशन के प्रधानों और सदस्यों ने भाजपा

प्रत्याशी निखिल मदान का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओंसे स्वागत किया और चुनाव में पूर्ण समर्थन देने

का एलान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र परवाना

   

सम्बंधित खबर