पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शोकाकुल परिवार से मिलकर की आर्थिक सहायता
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
अररिया 03 जुलाई(हि.स.)।
जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी गांव के मेहता टोला में बीते दिनों अपराधियों के द्वारा संजय मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिले और दस हजार रूपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पीड़ित परिवार को हरसंभव कानूनी सहायता प्रदान करने का वचन दिया।
उन्होंने पीड़ित परिवार वालों से मिलकर घटना के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दुख को इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ होने की बात कही।
मौके पर सांसद पप्पू यादव ने घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी करने और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
पूर्णिया सांसद ने सम्राट चौधरी को सरकार बनने के बाद बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त होने की बात करते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय वाहन चेकिंग,हेलमेट नहीं पहनने वालों से जुर्माने की राशि वसूलने,शराब पकड़ने और नेपाल सीमा पर संचालित ड्रग्स माफियाओं से पैसे की वसूली करने में व्यस्त है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के वे साथ हैं और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव कानूनी सहायता प्रदान करेंगे।
मौके पर प्रिंस विक्टर,जयप्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में उनके समर्थक और ग्रामीण मौजूद थे।

