तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

फर्रुखाबाद,18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर थाना क्षेत्र के बांसी अड्डा के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सोमवार को एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी।हादसे में उसकी मौत हो गई।

अमृतपुर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुजहा निवासी लज्जावती के रूप में हुई है। पत्नी सुरेंद्र के रूप में हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना पुलिस के साथ पहुंचे और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि महिला अमृतपुर स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेने के लिए गई थी। मृतका का एक लड़का विनोद है, जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है और उपनिरीक्षक खूबेलाल को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। आगे अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर