मुरादाबाद से गुरुग्राम के लिए जल्द शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

मुरादाबाद, 23 जून (हि.स.)। मुरादाबाद से हरियाणा के गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द नई बस सेवा शुरू होगी। रोडवेज द्वारा मुरादाबाद बस अड्डे से सीधे गुरुग्राम के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके तहत शुरुआती चरण में दो बसें संचालित करने के प्रस्ताव पर अंतिम मंथन चल रहा है।

मुरादाबाद से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा की मांग उठ रही थी। बड़ी संख्या में यात्री नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए रोजाना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का रुख करते हैं। अभी यात्रियों को दिल्ली या अन्य स्थानों के जरिए गुरुग्राम पहुंचना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।

परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर ने बताया कि मुरादाबाद से गुरुग्राम के लिए दो बसें चलाने की तैयारी के प्रस्ताव पर विभागीय स्तर पर अंतिम मंथन चल रहा है और संबंधित रूट के परमिट को लेकर सभी चीजें अंतिम चरण में है। औपचारिकताएं पूरी होते ही जल्द परमिट जारी किया जाएगा और बस सेवा शुरू हो जाएगी।

   

सम्बंधित खबर