मुरादाबाद अंडर-12 समर कप क्रिकेट टूर्नामेंट : आरआरके ने द आर्यांश को 65 रन से हराया

मुरादाबाद, 08 जून (हि.स.)। मुरादाबाद अंडर-12 समर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को रुक्मणी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित मैच में आरआरके क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द आर्यांश क्रिकेट एकेडमी को 65 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में आरआरके के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली खेल दिखाया। सोहम अग्रवाल को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआरके क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 203 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी चल्लेबाज सोहम अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों पर 101 रन बनाए। जिसमें 11 चौके शामिल रहे। उनके साथ हार्दिक अग्रवाल ने भी संयमित बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंत में सिंघम ने 25 रनों की नाबाद तेजतर्रार पारी खेलकर टीम के स्कोर को मजबूती दी, जबकि अंशुल सिंह पांच रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द आर्यांश क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही और शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से दबाव बढ़ता गया। कप्तान सत्यम ने एक छोर संभालते हुए संघर्षपूर्ण नाबाद 48 रन चनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। पूरी टीम 25 ओवरों में 133 रनों पर सिमट सिमम्, वंश गुप्ता, सोहम और हार्दिक अग्रवाल ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी के चलते आरआरके क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा जीत दर्ज की। सोहम अग्रवाल को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर कोच मो. हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष सिद्धार्थ मलिक, कोच मो. साम, चमन सिंह, नासिर हुसैन, अदनान शामी, तरुण चीमा आदि उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर