श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुवाणी और छठ गीतों से गूंज उठा शहर
- Admin Admin
- Oct 28, 2025
रामगढ़, 28 अक्टूबर (हि.स.)। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर का माहौल भक्ति रस से सराबोर रहा। मंगलवार को पांचवें दिन निकली प्रभातफेरी प्रकाशोत्सव में छठ गीतों और गुरुवाणी का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रभातफेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी ने की।
रामगढ़ मेन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुई प्रभातफेरी किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक, सुभाष चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत किया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से सरदार तेजेंद्र सिंह सोनी ने सरदार सम्राट सिंह होरा को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं बीबी राजेंद्र कौर और बीबी ममता भसीन को भी सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
प्रभातफेरी में प्रधान परमदीप सिंह कालरा, अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, हरदीप सिंह होरा, तेजेंद्र सिंह सोनी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा सहित सिख समाज के अनेक महिला-पुरुष शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar



