जींद : इनेलो कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के रोष स्वरूप किया प्रदर्शन
- Vijesh Sharma
- Jun 01, 2026

जींद, 01 जून । इनेलो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती महंगाई के रोष स्वरूप सोमवार को प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंच कर मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम सत्यवान मान को सौंपा।
प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष बिजेंद्र रेढू ने कहा कि पिछले 15 दिनों में देश में लगातार डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसकी वजह से आम जनता का जीवन अस्त.-यस्त हो गया है तथा आम आदमी का जीवन जीना दूभर हो गया है। ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा प्रभाव केवल वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता बल्कि इसका असर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ता है।
इनेलो नेता प्रदीप गिल ने कहा कि डीजल की कीमत बढऩे से सबसे अधिक प्रभाव परिवहन व्यवस्था पर पडता है। क्योंकि ट्रक, बसें, ट्रैक्टर तथा मालवाहक वाहन मुख्य रूप से डीजल पर चलते हैं। डीजल, पेट्रोल व सीएनजी, एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण ट्रांस्पोटरों को भी अपने किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि करने पर मजबूर होना पड़ा है। जिसके परिणामस्वरूप फलख् सब्जियों एवं अनाज महेंगे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि डीजल, पेेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी की कीमतों में तत्काल कमी की जाए। पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए करों में राहत दी जाए जैसे एक्साइज ड्यूटी तथा वेट में कमी की जाए। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। किसानों एवं आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं।
---------------

