नाजिरा के मलागांव में पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल

शिवसागर (असम), 25 मई (हि.स.)। शिवसागर जिले के नाजिरा के मलागांव इलाके में पुलिस की गोली लगने से रितु गोगोई नामक युवक घायल हो गया। घटना के दौरान जितु गोगोई नामक एक अन्य युवक भी पुलिस फायरिंग में घायल हुआ। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी विशेष अभियान और तनावपूर्ण परिस्थिति के दौरान यह घटना घटी। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच उत्पन्न स्थिति के बाद गोली चलानी पड़ी, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए।

इस समूचे घटनाक्रम को लेकर शिवसागर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पापरी चेतिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है तथा परिस्थिति के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी।

-----------

   

सम्बंधित खबर