दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत

सिलीगुड़ी, 13 मई (हि. स.)। शहर के इंदिरा गांधी मैदान के सामने सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के निवासी थे। हालांकि लंबे समय से सिलीगुड़ी में रहकर काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम दीपक अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर उस इलाके में खड़े थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में एक निजी नर्सिंग होम में रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन बुधवार को बिहार से सिलीगुड़ी पहुंचे। जिसके बाद मृतक के परिवार और दोस्तों ने भक्ति नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके से दोनों बाइक जब्त कर ली है, लेकिन आरोपित चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

   

सम्बंधित खबर