सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-टाइनी स्कॉलर्स स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Road Safety Awareness Campaign - Special Programme organised at Tiny Scholars School


कठुआ, 08 मई । सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टाइनी स्कॉलर्स स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरटीओ सुरिंदर पाल शर्मा, एआरटीओ शम्मी शर्मा तथा परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर विकास श्रीवास्तव और जतिंदर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई जो ज्ञान और जागरूकता के प्रसार का प्रतीक है। इस दौरान छात्रों को ट्रैफिक नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित व अनुशासित ड्राइविंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आरटीओ सुरिंदर पाल शर्मा ने अपने संबोधन में यातायात नियमों के पालन और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया। वहीं एआरटीओ शम्मी शर्मा ने छात्रों को जागरूक नागरिक बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। स्कूल के प्राचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम प्रेरणादायक संदेश के साथ संपन्न हुआ।

---------------

   

सम्बंधित खबर