3.590 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर, 03 जुलाई (हि.स.)। जिेले के वरीय पुलिस अधीक्षण ( एसएसपी) प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ललमटिया थाना क्षेत्र से एक तस्कर को 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित दुर्गा स्थान के पास एक जर्जर पानी टंकी के कमरे में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 3.590 किलोग्राम गांजा और एक वेट मशीन बरामद कर ली। इसके बाद लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश मंडल को सीटीएस रोड से गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर