बूथ सशक्तीकरण से मिशन-2027 होगा सफल : अनुराग शर्मा

कानपुर, 05 जुलाई (हि.स.)। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है और मिशन-2027 की सफलता के लिए बूथ, पन्ना प्रमुख तथा लाभार्थी संपर्क को और अधिक प्रभावी बनाना होगा। यह बातें रविवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं जनरलगंज मंडल प्रभारी अनुराग शर्मा ने जनरलगंज मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली मंडल बैठकों की श्रृंखला के तहत जनरलगंज मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता और लाभार्थी संपर्क अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

अनुराग शर्मा ने कहा कि यदि प्रत्येक बूथ पर संगठन सक्रिय रहेगा और पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे तो संगठन के सभी अभियान सफल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से नियमित संपर्क बनाए रखने और संगठन की पहुंच को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में जनरलगंज मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा मिशन-2027 की तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में महामंत्री आशीष तिवारी, विवेक जायसवाल, नैमिष गुप्ता, गगन दीक्षित, योजना बाजपेई, अर्चित गौड़, अनमोल सिंह, देवांश, कोमल जायसवाल, शिवम त्रिवेदी, पंकज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर