सपा सरकार में गन्ना मिले बिक रही थी, योगी सरकर में बढ़ रहीं हैं : चौधरी भूपेंद्र सिंह
- DSS Admin
- Jun 29, 2026
मुरादाबाद, 29 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी की सरकार में गन्ने की मिले बिक रही थी, योगी सरकार में गन्नों की मिलों की संख्या बढ़ रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में चीनी मिला समय पर खुल रही हैं, समय पर बंद हो रही है, समय पर पुराई हो रही है। समय पर गन्ना किसानों को उनका भुगतान मिल रहा है। यह बातें साेमवार काे उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म लघु उद्योग मध्यम मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में कही।
कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराध का बोलबाला था, शाम को 6 बजने के बाद बहन-बेटियां घर के बाहर नहीं निकल सकती थी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकर में अपराध नगण्य हो गया, अपराधी या तो जेलों में बंद हो गए या ऊपर चले गए।
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश को इस गर्मी के मौसम में भरपूर बिजली मिल रही है। सपा सरकार में बिजली की वीवीआईपी व्यवस्था के तहत आती थी। गिने चुने जिलों में बिजली दी जाती थी, उसके अलावा पूरे प्रदेश की जनता को बिजली के लिए तरसना पड़ता था।

