साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
अजमेर, 30 जून(हि.स.)। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में साबरमती से 06 जुलाई 26 से 27 जुलाई 26 तक (04 ट्रिप) एवं हरिद्वार से
07 जुलाई 26 से 28 जुलाई 26 (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
साथ ही गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा का मार्ग के मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट व गुडगॉव स्टेशनो पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
---------------

