चुनाव रद्द करने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
- Admin Admin
- Jan 27, 2025

जयपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। नगर निगम ग्रेटर में सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव रद्द करने के विरोध में सोमवार को कर्मचारी नेता सहित अन्य ने निगम मुख्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
कर्मचारी नेता और सफाई कर्मचारी निगम मुख्यालय के बाहर करीब 11 बजे जमा होने लगे और उसके बाद निगम प्रशासन के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव करवाया जाए। संघटन के एक नेता के करष्ट पाए जाने पर चुनाव को रद्द करना सही नहीं है। इस चुनाव में करीब 8 से अधिक नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था लेकिन एक नेता के खिलाफ कई शिकायतें आने से उसे लाभ देने के लिए चुनावों को रद्द कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने महापौर सौम्या गुर्जर ने मुलाकात कर मामले की तह तक जाने की बात कहीं। इसके बाद भी सफाई कर्मचारी नेताओं का प्रदर्शन कई घंटों तक चलता रहा।
---------------