भाजपा सदस्यता अभियानः सर्व समाज के 1500 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

रायपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। पं. दीनद‌याल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में सोमवार को सर्वसमाज ने भाजपा का सदस्यता अभियान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष सर्व समाज के 15 सौ व्यक्तियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा सदस्यता अभियान में प्रमुख अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल, किशोर महानंद तथा अमित साहू उपस्थित रहे।

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जोगी कांग्रेस के महासचिव एवं देवांगन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, जोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अविरल सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनेश देवांगन, प्रदेश सचिव गजेन्द्र देवांगन, पूर्व विधायक. आरके राय, सतनाम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजमहंत सुन्दर लाल लहरे ने पार्टी की सदस्यता ली। अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनारायण व्यास, भगत हरवंश, श्रीकांत तिवारी, डॉ अवधेश मौर्या, बीएल माहना, सिन्धी समाज से नारायण मूलचंदानी, पंजाबी समाज से सुधीर मग्गू, अग्रवाल समाज से राजेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहकार भारती सचिव सौरभ तिवारी, मदन देवांगन, रामायण दास मानिकपुरी अभिषेक यदु, अधिवक्ता लक्ष्मी सैनी ने भी आज विधिवत भाजपा की सदस्यता ली इत्यादि प्रमुख हैं।

इस अवसर पर ललित सिंघानिया एवं चंद्रकला देवांगन, करण कश्यप, खूबचंद देवांगन, तुकाराम साहू, सुखनंदन साहू, देवदत्त देवांगन, बेदराम साहू, अजय देवगन, नन्दू दीवान, ओमप्रकाश साहू नानक साहू, भागवत साहू, चतुर्भुज पवार, रविन्दर सिंह कांति वर्मा, कामिनी साहू, मानबाई जगत, मधुजोशी, बिमला साहू, ओमेश देवांगन, अश्वनी चान्दरे, भीखम देवांगन ने भाजपा की रीति-नीति पर आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सदस्यता लेने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार, विकास की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। सत्ता के माध्यम से मां भारती की सेवा कैसे की जाती है, यह मोदी ने विश्व को सिखला दिया है।

संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि सर्व समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अद्वितीय है। समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों के भाजपा में जुड़ने से भारतीय जनता पार्टी और मज़बूत होगी। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंक राम वर्मा ने नव सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रवादी विचारधारा में आपका स्वागत है। इस विचारधारा को और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता बढ़ाने का उन्होंने आह्वान किया।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज आप राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय एवं अंत में स्व संयोजन से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर ऊपर उठने के लिए कार्य करने वाले बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ाने की जो श्रृंखला प्रारंभ हुई है, वह रुकनी नहीं चाहिए ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ ओम प्रकाश देवांगन ने किया। धन्यवाद आभार प्रर्दशन भगत हरवंश ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

   

सम्बंधित खबर