कठुआ में अवैध खनन में लिप्त 7 वाहन जब्त

Seven vehicles involved in illegal mining seized in Kathua.


कठुआ, 17 जून । अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 7 वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार थाना कठुआ, बसोहली और चड़वाल (राजबाग) क्षेत्र में गश्त के दौरान 5 डंपर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध रूप से खनन सामग्री ढोते हुए पकड़ा गया। इनमें से कई वाहन बिना वैध अनुमति (ए-फॉर्म) के निर्माण सामग्री ले जा रहे थे जबकि एक वाहन निर्धारित सीमा से अधिक सामग्री ले जा रहा था।

पहली कार्रवाई में कठुआ के हटली क्षेत्र में 4 डंपर और एक बिना नंबर का डंपर जब्त किया गया। वहीं बसोहली क्षेत्र में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली रेत और बजरी के साथ पकड़ी गईं। इसके अलावा चड़वाल क्षेत्र में एक डंपर ओवरलोड पाया गया। जब्त किए गए सभी 7 वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर