शब्बीर हुसैन एडीसी कारगिल के रूप में तैनात
- DSS Admin
- May 14, 2026
लेह, 14 मई(हि.स.)। लद्दाख प्रशासन ने जेकेएएस अधिकारी शब्बीर हुसैन को अगले आदेश तक अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), कारगिल और नोडल अधिकारी डीआईएलआरएमपी के रूप में स्थानांतरित और तैनात किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक सूचना, मुख्यालय कारगिल के रूप में मोहम्मद तकी के स्थानांतरण और पोस्टिंग के बाद हुसैन को संयुक्त निदेशक सूचना मुख्यालय कारगिल के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
---------------

