संभल : विवादित शाही जामा मस्जिद अब जुमा मस्जिद कहलाएगी
- Admin Admin
- Apr 08, 2025

मुरादाबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की विवादित शाही जामा मस्जिद अब जुमा मस्जिद कहलाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शाही जामा मस्जिद के बदले नाम का बोर्ड भिजवा दिया है, जो अभी दो दिन पहले शुरू हुई सत्यव्रत चौकी में रखा हुआ है। हरिहर मंदिर पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने हाईकोर्ट से विवादित स्थल कहने की मांग की थी।
संभल जिले में विवादित जामा मस्जिद व हरिहरनाथ नाथ मंदिर में 24 नवम्बर 2024 को सर्वे के दौरान तीन स्थानों पर हिंसा और बवाल हुआ था। पहला बवाल विवादित जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था, जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था, जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसके बाद तीसरी हिंसा हिंदूपुरा खेड़ा में हुई थी। यहां पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल