जुबीन हत्याकांड: गौहाटी उच्च न्यायालय में होगी श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर सुनवाई
- DSS Admin
- May 13, 2026
गुवाहाटी, 13 मई, (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्याकांड के मुख्य आरोपित श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर आज गौहाटी उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।
फास्ट ट्रैक अदालत द्वारा कई बार जमानत आवेदन खारिज किए जाने के बाद श्यामकानु महंत ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मामले को लेकर कानूनी हलकों में भी चर्चा बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, आज की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें अदालत के समक्ष रखी जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल माह में चार्जशीट पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखने के बाद इसे 30 अप्रैल को जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। एक अन्य मुख्य आरोपित सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका भी फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है।

