
अररिया 01 मार्च (हि.स.)। जिले में सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही गांव में पिछले दिनों घरेलू विवाद में 30 वर्षीया बंधन देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।हत्या का आरोप उनके पति रविन्द्र यादव पर लगाया गया था।
घटना के बाद से ही रविन्द्र यादव घटनास्थल से फरार हो गए थे।मामले को लेकर सिमराहा थाना पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी।इसी क्रम में पुलिस ने पत्नी बंधन देवी की हत्या के आरोप में उनके पति रविन्द्र यादव को गिरफ्तार किया।आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार रविन्द्र यादव को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने दी।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एफएसएल टीम द्वारा कलेक्ट किए गए सैंपल और उनके रिपोर्ट के आधार पर भी पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर