रांची, 04 जून (हि.स.)। रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के छात्र आयुष राज ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है।
गुरूवार को विवि के कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने बताया कि श्रीनगर में 30 मई से 2 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के विभिन्न देशों से 600 से भी अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि अंडर-30 पूमसे वर्ग में आयुष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया। आयुष की इस सफलता पर सरला बिरला विश्वविद्यालय की ओर से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
---------------

