भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाये गये डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया गया है। पार्टी ने उनके साथ छह अन्य सह चुनाव अधिकारी के नामों की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डाॅ. के. लक्ष्मण की ओर से जारी सूची के अनुसार हरीश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, रंजना उपाध्याय, मुकुट बिहारी वर्मा, कमलेश कुमार और राजेन्द्र तिवारी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। सदस्यता के बाद पार्टी संगठन में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश संगठन का चुनाव अब यही कमेटी संपन्न करायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर