प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का महिला मोर्चा ने स्वागत किया

धमतरी, 14 सितंबर (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंची। इस दौरान जिले के भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के घड़ी चौक में उनका स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विभा अवस्थी आज पहली बार धमतरी पहुंची। इस दौरान जिला भाजपा महिला मोर्चा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला मोर्चा संगठन का विस्तार किया जाएगा। सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल किया जाएगा। पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए महिला मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगी। महिला मोर्चा द्वारा आने वाले दिनों में लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं को उनका हक दिलाने और उनकी उत्तरोतर प्रगति के लिए महिला मोर्चा सहायक बनेगा।

उल्लेखनीय है कि धमतरी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कई सकि्रय आंदोलन किए गए, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिला। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, पार्वती वाधवानी, हेमलता शर्मा, प्रेमलता नागवंशी, चेलेश्वरी साहू, सरिता यादव, दमयंती गजेंद्र, प्राची सोनी, रितिका यादव, नीलू डागा सहित भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर