हवामहल-आमेर जोन में बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर 3 भवनों को किया सीज
- DSS Admin
- May 27, 2026
जयपुर, 27 मई (हि.स.)। नगर निगम जयपुर ने बुधवार को हवामहल-आमेर जोन में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। जोन टीम ने अनाधिकृत भवन को बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर सीज कर दिया।
जोन उपायुक्त सीमा चैधरी ने बताया कि हैरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़ कर अनाधिकृत भवन को बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर सीज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में भवन स्वरूप के विपरीत एवं अनाधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार आ रही षिकायत एवं निर्माण कार्य बन्द नहीं करने पर तीन अनाधिकृत भवन को सीज किया गया। मस्जिद कुरेशियान के सामने, कश्यप मार्ग, सुभाष चैक, चाैकड़ी गंगापोल, जयपुर में ग्राउण्ड फ्लोर का अनाधिकृत निर्माण करने, मकान नंबर 77, मस्जिद कुरेशियान के सामने, कश्यप मार्ग, सुभाष चाैक को अनाधिकृत निर्माण कार्य करने, आमेर बंद तालाब रोड आमेर जयपुर में स्थित तीनों भवनों के विरूद्ध सीजर की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त सीमा चाैधरी, सतर्कता शाखा, भवन शाखा एवं जोन टीम द्वारा की गई।
---------------

