जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

लखनऊ, 27 अक्टूबर(हि.स.)। जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में कुन्सकाप्सकोलन स्कूल लखनऊ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विजेता विद्यार्थियों में आद्य शंकर (कक्षा 4बी) बीम में स्वर्ण पदक एवं फ्लोर में रजत पदक, मृगांक पांडेय (कक्षा 4) एरोबिक्स ट्रायो में स्वर्ण पदक, आर्टिस्टिक फ्लोर में कांस्य पदक एवं एरोबिक्स में कांस्य पदक, आद्य सिंह सूर्यवंशी (कक्षा 4बी) फ्लोर आर्टिस्टिक में रजत पदक, रुद्रांश मित्तल (कक्षा के1) एरोबिक्स जिम्नास्टिक में रजत पदक और आर्या मित्तल (कक्षा के1) एरोबिक्स जिम्नास्टिक में रजत पदक हासिल करने में सफल हुए हैं।

विद्यालय की प्राचार्या मधुलिका अग्रवाल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

हेड ऑफ स्पोर्ट्स वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इन विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय में खेल संस्कृति और खेल विज्ञान के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेलों में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

   

सम्बंधित खबर