सुदेश ने नीतीश को दी बधाई, शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

रांची, 19 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शामिल होंगे।

झारखंड में एनडीए का मुख्य घटक होने के कारण सुदेश महतो को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया गया है।

वहीं सुदेश ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है और कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जीत से प्रेरित होकर झारखंड में भी एनडीए को मजबूत करने के लिए काम होगा। यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय मीडिया संयोजक

परवाज खान ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर