गन्ना विकास मंत्री साैरभ ने बांटें नव चयनित 70 गन्ना पर्यवेक्षकों काे नियुक्ति पत्र
- Admin Admin
- Feb 03, 2025
देहरादून, 3 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज नव चयनित 70 गन्ना पर्यवेक्षकों को विधानसभा सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण किए। इस माैके पर उन्हाेंने राज्य में गन्ने की फसल को रेड रौट रोग से हुई हानि व विभाग के सुरक्षा उपायों की भी समीक्ष की।
इस अवसर पर
गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि बहुत समय से गन्ना बाहुल्य क्षेत्रों जैसे उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में गन्ना पर्यवेक्षकों की कमी देखी जा रही थी जिसको देखते हुए गन्ना विकास विभाग में आज 70 गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रिक्त पदाें पर नियुक्तियां हाे रही है। उन्हाेंने कहा कि गन्ना पर्यवेक्षकों नियुक्ति से गन्ना विकास विभाग के कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी और किसानाें काे विभाग की याेजनाओं का लाभ मिलेगा।
उन्हाेंने कहा कि काशीपुर, नादेही और बाजपुर में रेड रौट फंग्स के कारण गन्ने की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान देखने को मिला है, जिसका असर कई चीनी मिलों मुख्यतः नादेही, बाजपुर और हरिद्वार स्थित कुछ चीनी मिलों पर भी पड़ा है। उन्होंने आगामी सत्र को देखते हुए बीज वितरण व किसानों को रेड रौट फंग्स के बारे में जागरूक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों द्वारा अधिक उपयोग में लाया जाने वाला गन्ने का बीज ’0238’ रेड रौट फंग्स से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने गन्ने के बीज ’0238’ को रिप्लेस करने, क्रॉप रोटेशन तथा किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेड रौट फंग्स की रोकथाम के लिए पंतनगर विवि ने गन्ना बाहुल्य क्षेत्रों का सर्वे कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के अनुसार ही किसानों को उत्तम बीज उपलब्ध कराये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सचिव गन्ना विकास, रणवीर सिंह चौहान, आयुक्त गन्ना विकास, चन्द्र सिंह धर्मसत्तू आदि अधिकारी माैजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pokhriyal