सुपौल, 08 जून (हि.स.)। जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर के पंचायत वार्ड नौ में रविवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका फुलेश्वर मुखिया की 20 वर्षीया पुत्री मूर्ति देवी बताया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद सोमवार को पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है।
मृतका की छोटी बहन श्रुति कुमारी ने बताया है कि उनकी बहन मूर्ति देवी अपने ससुराल अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के मिरदोल गांव में रह रही थी, बताया कि रविवार की संध्या उनकी बहन को बेहोशी की हालत में बहन की सास और जीजा दीपक मुखिया मायके लेकर आया, बहन की सास तुरंत यहां से वापस चली गई और जीजा यहीं रह गया।
बताया कि इसके बाद हमलोग ग्रामीण चिकित्सक के पास बहन को इलाज के लिए ले गए, लेकिन इसी दौरान रात के करीब 10 बजे बहन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीते 3 मार्च 2026 को हिन्दू रीतिरिवाज के साथ उनकी बहन का शादी मिरदोल निवासी दीपक मुखिया से हुआ था।
मृतका की बहन ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही दहेज में घरेलू सामानों की मांग को लेकर बहन ही सास बराबर मेरी बहन को प्रताड़ित करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर रविवार को मेरी बहन के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर यहां लाकर छोड़ दिया। मारपीट ई कारण रविवार की रात्रि करीब 10 बजे मेरी बहन की मौत हो गई।
इस संबंध में पूछने थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

