डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 23 जून (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंगलवार सुबह अपने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाला प्रखर राष्ट्रवादी नेता बताया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए जीवन उत्सर्ग करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता, जनसंघ के संस्थापक, पश्चिम बंगाल के जनक और भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित, सांस्कृतिक चेतना और भारत की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। देश की एकता के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर