शिक्षक पात्रता परीक्षा : जिलाधिकारी ने एसपी के साथ केंद्रों का निरीक्षण, नकल माफियाओं पर रही पैनी नजर
- DSS Admin
- Jul 02, 2026
फर्रुखाबाद, 02 जिलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालक इंटर कॉलेज में संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी सुचारू रूप से संचालित मिले। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई तथा परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
---------------

