पांडवेश्वर में तृणमूल नेता रामचरित्र पासवान गिरफ्तार, राजनीतिक हलकों में हलचल

बर्दवान, 19 मई (हि. स.)। जिले के पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार शाम पुलिस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। छोड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान और तृणमूल कांग्रेस नेता रामचरित्र पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अवैध वसूली और आम लोगों को डराने-धमकाने का आरोप है। स्थानीय स्तर पर रामचरित्र पासवान को तृणमूल जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती का करीबी माना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से उनके खिलाफ अवैध वसूली, दबाव बनाने और लोगों को भयभीत करने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने सोमवार शाम छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मंगलवार को आरोपित नेता को अदालत में पेश किया गया। वही जिलाध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती ने इसे राजनीति के तहत करने का आरोप लगाया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर