दिलीप घोष का बड़ा आरोप, कहा - तृणमूल के अधिकांश नेता भ्रष्ट
- DSS Admin
- May 12, 2026
कोलकाता, 12 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं कृषि विपणन मंत्री दिलीप घोष ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तृणमूल के अधिकतर नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
मंगलवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल के अधिकांश नेता भ्रष्ट हैं। अब तक पुलिस और सरकार की अनुमति न मिलने के कारण कई मामलों की जांच नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब सभी मामलों की जांच फिर से शुरू की जाएगी। जो जनता चाहती है, वही होगा।
गौरतलब है कि सोमवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही मंगलवार सुबह मंत्री दिलीप घोष ने यह बयान दिया।
वहीं, एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की हालिया सुनवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, ट्रिब्यूनल ने उन्हें एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार दिया है। गलती कहीं भी हो सकती है, लेकिन यह सामान्य गलती नहीं है, बल्कि तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर किया गया है।
---------------

