आनलाइन क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो गिरफ्तार

धमतरी, 19 जून (हि.स.)। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उन्‍हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिसाईपारा वार्ड क्रमांक 15 निवासी तुषार यादव उर्फ सुजल 22 वर्ष आनलाइन क्रिकेट सट्टा में संलिप्त पाया गया। उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी तरह आनलाइन क्रिकेट सट्टा में संलिप्त अमित नेभानी 46 वर्ष वार्ड क्रमांक 48 गुरू घासीदास वार्ड गली नंबर दो तेलीबांधा रविग्राम रायपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

   

सम्बंधित खबर