बरपेटा (असम), 24 जून (हि.स.)। बरपेटा जिला शहर मुख्यालय के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बरपेटा शहर के आजाद नगर के दो किशोर दोस्त की मौत ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गई।
मृतकों की पहचान जहांगीर आलम और मुस्तफा खान के रूप में की गई है। दोनों का शव रेलवे ट्रैक के ऊपर बरामद किया गया। रेलवे पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

