ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा पुलिस की कार्रवाई, 12 क्विंटल 73 किलो डोडा चूरा पकड़ा
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
चित्तौड़गढ़, 03 जून (हि.स.)। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 क्विंटल 73 किलो 830 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा से भरी एक बोलेरो पिकअप जब्त की है। कनेरा थाना इलाके में स्थिति घाटारानी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देख चालक बोलेरो पिकअप छोड़ कर जंगल में फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में 59 कट्टों में भरा भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के सुपविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई। एसआई अमृतलाल के नेतृत्व में नाकाबन्दी घाटारानी पर नाकाबंदी की। तभी अठाणा (एमपी) की तरफ से एक बोलेरो पिकअप का चालक पुलिस नाकाबन्दी को देख कर 50 मीटर पहले ही अपना वाहन रोड पर छोड कर भाग गया। इसका पुलिस जाब्ते ने पीछा कर काफी तलाश की गई। लेकिन अंधेरा तथा घना जंगल होने से बोलेरो पिकअप चालक फरार हो गया। फरार चालक के द्वारा मौके पर छोटकर गई पिकअप के रस्सा तिरपाल खोलकर तलाशी ली गई तो बोलेरो पिकअप मे काले व पीले रंग के प्लास्टीक के कुल 59 कट्टो में अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला। इसका तौल करने पर कुल वजन 12 क्विन्टल 73 किलो 830 ग्राम अवैध डोडा चुरा मिला। मौके पर अवैध अफीम डोडा चुरा व बोलेरो पिकअप गाडी को जप्त किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। मौके पर कार्यवाही करने वाली पुलिस में एसआई अमृतलाल ईन्चार्ज थाना कनेरा, एएसआई बालमुकुन्द, कांस्टेबल रेवताराम, रामनिवास, सुनिल, सूरजसिंह, दिलीपसिंह शामिल रहे।
---------------

