ग्वालपाड़ा (असम), 14 जून (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिले के जोगीघोपा इलाके में डकैतों द्वारा किए गए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि जोगीघोपा के तामरंगा- कनरा बिल (झील) के समीप डकैतों द्वारा किए गए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान बिलासीपारा के अकीदुल मनिन और मुन्ना खान के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर डकैतों की तलाश शुरू कर दिया है।

