कुमाऊं विश्वविद्यालय सभा की चुनाव प्रक्रिया शुरू

नैनीताल, 4 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की कोर्ट यानी विश्वविद्यालय सभा में पंजीकृत स्नातकों के 15 प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने लगभग 904 पंजीकृत स्नातकों की अद्यतन सूची जारी कर दी है। यह पंजीकृत स्नातक 15 पदों के लिये 19 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। नामांकन वापसी 21 मार्च और नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को हाेगी। मतपत्रों का प्रेषण 1 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। मतपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 24 अप्रैल 2025 को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने यह जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

   

सम्बंधित खबर